एम्बुलेंस का ड्राइवर - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी जूझ रही होती है मौत से
वह जूझ रहा होता है सड़क, ट्रैफिक, रफ़्तार और
सबसे ज्यादा ख़ुद से
स्टेयरिंग, गेयर, ब्रेक से जुड़ी
उसकी हर एक गतिविधि से
जुड़ी होती है
किसी की जिन्दगी की रफ़्तार
उसने देखा है
हवा सूँघने वाली कई देहों को
लाशों में बदलते हुए

घर पर- उसे खाना नहीं रूचता
बीबी से अच्छी तरह बतिया नहीं पाता
बच्चों को मन भर दुलार नहीं पाता
रातों को-
साँसे ज़ोर से चलने लगती हैं
छाती तेजी से उठने गिरने लगती है
पत्नी घबराकर जागती है
पति को झकझोरती है
साठ..अस्सी..नब्बे..तेज़..तेज़..तेज़..और तेज़.. !
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like