एक कविता उदासी की - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

बचपन में दादी
सुनाती थी एक कहानी
सफ़ेद घोड़ी पर चढ़कर
एक राजकुमार आता था
और अपनी प्रिय राजकुमारी को
ब्याह कर ले जाता था राजमहल

उस उदास लगने वाले
घर के सामने से
लेकिन भूल से भी
कोई राजकुमार नहीं गुजरता
ऐसा नहीं है कि
इस घर की राजकुमारियों में कोई कमी है
सिवाय इसके कि
इस घर से लक्ष्मी रहती है उदास
घर की राजकुमारियों की तरह
जिनके सपनों में भी नहीं होता
सफ़ेद घोड़ी वाला राजकुमार

सपने भी तब आते हैं
जब तकिये के नीचे नगद हो !
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like