अकाल में क्रान्ति - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

4 min read · 12.4K reads

रोते चूल्हे को
ढाँढ़स बँधाती कानी कुतिया
वहीं सो गयी है ।
चक्की की उदासी
बढ़ती जा रही है..

देखो तो- बाबा नागार्जुन
दाढ़ी सहलाते
गुनते मार्क्स को
कवित्त बना रहे हैं
या महीने भर की रासन की लिस्ट ?

अकाल में दूब भी जल जाती है साहब
हम आदमी हैं
माचिस क्या खोजते हो
अपने तो पेट में आग है
बस थोड़ा गेहूँ चाहिए
जो सड़ रहा है जगता सेठ के गोदाम में
मुखिया जी की हवेली
सरपंच के मकान में
जब बीबी बच्चे बिलबिला रहे हों भूख से
तो क्या पाप क्या पुण्य

..रे उट्ठ..आज चुल्हा जलेगा !!

चक्की घिस्स
चूल्हा खुश्श
कुतिया फुर्र
होठों पे मुस्की बाबा चुप्प ।
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअना हवस की दुकानों में आ के बैठ गईअजीब मैना है शिकरों में आ के बैठ गई— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीसब कुछ अच्छा बेअसर हैइस तरह से घिराव हुआ यहाँ कापरछाईं के क़दम हैं इसी ओर— ब्रज श्रीवात्सवन्यौलीदुनिया की सबसे सुरीली आवाज़जो तुम्हें सुनाई दे रही है— हरि मृदुल