शहर-2 - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

शहर है कि पसरता जा रहा है
हमारी आँखों में
हमारे सपनों में

अपरिचित होते जा रहे हैं
परिचित चहरे
साँसें पड़ने लगीं हैं कम

दस मंज़िल ऊँची खिड़कियों से
लोगों को दिखते नहीं
ज़मीन पर हम

शहर है कि पसरता जा रहा है
तुम कहते हो
छोड़ो न अपनी ज़मीन
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाशीर्षकविहीन क्षणिकाएँएकजो ज़मीन से नहीं थे जुड़े— हरिराम मीणागिलहरियों की जगहपेड़ों की जगह धीरे-धीरे बहुमंज़िली इमारतों ने ले लीतो बेचारी गिलहरियों ने भी कुछ समय तक— हरि मृदुलइमारतेंसचमुच इतनी ऊँची इमारतें हैं किदेखने वाले की टोपी गिरने का क़िस्सा— हरि मृदुलवृंदावनकिसी निर्धन बेवा की फटी हुई बिवाई की तरहमेरी आँख की एड़ी में रोज़ दरकता और दुखता है वृंदावन— हेमंत शेष