नये वक्त की महाकथा यह - कुमार रवींद्र

कुमार रवींद्रकुमार रवींद्र10 Sept 1940 – 1 Sept 2019

3 min read · 12.4K reads

नये वक़्त की महाकथा यह
सुनो, साधुओ !
नये वक़्त की महाकथा यह
अद्भुत-न्यारी
 
एक पुराना सिंहासन है
रखा बीच-चौराहे उलटा
जिस-किस की हो जाती जब-तब
राज्यलक्ष्मी अबकी कुलटा

लिल्ली घोडी एक
उसी पर चढते हैं सब
बारी-बारी

टूटे दरवाजे के पीछे
सहमा खडा एक बच्चा है
पक्की हैं मीनारें सारी
आँगन हर घर का कच्चा है

शहर कोई हो
रोज सुबह फरमान शाह का
होता जारी

बमभोले की नगरी में भी
ठग रहते हैं दुनिया-भर के
अप्सराओं की टोली आई
दिये बुझे सब पूजाघर के

सागर ने
लाँघी मर्यादा
गंगाजल भी अब है खारी।
कुमार रवींद्र
About the poet

कुमार रवींद्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like