इतिहास में जगह - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

जो बचेगा इतिहास लिखेगा!
यह सोचना भी मत
इतिहास वह लिखता है
जो मारा जाता है
 
कायर हत्यारों. नपुंसकों और बुद्धिहीन लोगो को
इतिहास में जगह नहीं मिलती
 
जो मारा जाता है उसकी बहादुरी
इतिहास में दर्ज़ होती है
वह देता है
भविष्य के लिए एक दिशा भी
 
कायर हत्यारे
हमेशा कुत्ते की ही मौत मरते है
मरेंगे वे भी
और उनकी सड़ती हुई लाश पर
युग!
घृणा से थूकता हुआ
आगे बढ़ जाएगा वहाँ
जहाँ मारे गए व्यक्ति की
फूलों से ढंकी समाधि होगी
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like