आग - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

आग है उनके पास
फिर भी वे लड़ रहे हैं
अँधेरे के ख़िलाफ़
सूरज की प्रतीक्षा किए बिना

आग है
उनके पास
फिर भी वे
ठिठुरते हुए ठण्ड से
सुलग रहे हैं
धुन्धुआते हुए
अपने ही रक्त की गर्माहट से
वे मरे भी नहीं है
क्योकि आs s s ग है
उनके पास
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like