गंगा-7 (तब तुम... ) - कुमार प्रशांत

कुमार प्रशांतकुमार प्रशांत28 Sept 1951

3 min read · 12.4K reads

नदी है
पानी है
पानी में डूबता मेरा पाँव है :
नदी पखारती है, सहलाती है
डुबाती है और फिर छोड़ जाती है
मेरा पाँव

नहीं जानता कि मेरे पाँवों से
नदी को क्या मिल रहा है
लेकिन नदी से मेरे पाँवों को जो मिल रहा है
वह क्या मुझसे छिपा है!

कल नदी नहीं रहेगी
(कितनी नदियाँ तो नामशेष हो चुकी हैं! )
फिर...
फिर... मैं भी नहीं रहूँगा

लेकिन तुम...
तुम तो रहोगी
क्योंकि तुम स्वंय ही तो नदी हो
जिसमें पाँव डाले मैं बैठा हूँ
कुमार प्रशांत
About the poet

कुमार प्रशांत

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

फिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजकवि-कर्मजब पड़ोस में आग लगी हुई होतो मैं कैसे कर सकता हूँ कवि-कर्म— भगतसिंह सोनीक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुर