गंगा-4 (कपड़े) - कुमार प्रशांत

कुमार प्रशांतकुमार प्रशांत28 Sept 1951

3 min read · 12.4K reads

सभी ने कपड़े उतार दिए हैं
सभी नदी में डुबकी लगाएँगे
सभी पाप की गठरी ढो कर लाए हैं
सभी अपनी गठरी यहीं छोड़ जाएँगे

बस इतना ही :
बहती नदी रुकती नहीं है
बहती नदी थकती नहीं है
बहती नदी पूछती नहीं है
कहाँ से आए, क्या लाए, क्यों लाए और छोड़े किसके लिए जाते हो

नदी ने सबको कपड़े पहना दिए हैं
पानी की मटमैली चादर के नीचे
न आदमी है, न पाप, न पुण्य, न हैसियत
सिर्फ़ नदी है
जो सबके भीतर बह रही है.
कुमार प्रशांत
About the poet

कुमार प्रशांत

View profile & all 7 Poems / Stories