वह - अरविन्द घोष - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

अपने बागीचे में उंची भूरी दीवार के पास
लेटी है वह, पास खडे चांदी के बदन वाले भोजवृक्ष ने
अपना चौडा हरा साया उपर तान रखा है
मध्‍य में छाया की एक दीवार बनाता सा
कामुक सूरज उसे देखने को झुका सा है
वहां वस्‍त्र का कोई टुकडा नहीं
तभी धीमी हवा चली, एक बादल गुजरा धीरे से
सुनता पेडों को, एक पत्‍ता भी हिल नहीं रहा था
सब उस दिव्‍य गर्भ की रक्षा कर रहे थे
एक छुपी चिडिया के आगमन से रोमांचित से।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like