हत्‍यारे - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

 
मन भर 
बम बरसाने के बाद
इजरायल का प्रधान
फिलिस्तीन को
कोरोना का टीका
भेंट करना चाहता है

हत्यारे
हत्यारों के प्रति
उदार हैं आज
या कि उदारता
हत्यारों की शतरंज का
मोहरा है

यह कैसा समय है 
जब दुनिया भर में 
हत्यारे
प्रधान हुए जा रहे

बाइडेन
पुतिन को हत्यारा कहता है 
और मिलकर उसे
सोने का चश्मा भेंट करता है

बाइडेन के कहे पर
इतराता
पुतिन कहता है
के इससे
उसे कोई अंतर नहीं पड़ता
कि कौन उसे क्या कहता है !
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like