आकाश के पार - हरमन हेस

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

आकाश के आर-पार, घूम रहे हैं बादल
खेतों के आर-पार, हवा है
खेतों में भटक रहा मैं
अपनी मां की खोयी हुई संतान।

गली के आर-पार, झूम रही हैं पत्तियां
पेड़ों के पार, पक्षियों की चीख-पुकार
पहाड़ों के पार, दूर बहुत दूर
कहीं मेरा भी घर है।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like