ओढ़े हुए लिहाफ़ दिसम्बर - कुँवर बेचैन

कुँअर बेचैनकुँअर बेचैन1 Sept 1942 – 29 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

ओढ़े हुए लिहाफ़ दिसम्बर
मुँह में धुआँ आँख में पानी
लेकर अपनी राम कहानी
बैठा है टूटी खटिया पर ओढ़े हुए लिहाफ़ दिसम्बर ।

मेरी कुटिया के सम्मुख ही
ऊँचे घर में बड़ी धूप है
गली हमारी वर्फ़ हुई क्यों
आँगन सारा अंधकूप है
सिर्फ़ यही चढ़ते सूरज से माँग रहा इंसाफ़ दिसम्बर ।
बैठा है टूटी खटिया पर ओढ़े हुए लिहाफ़ दिसम्बर।।

पेट सभी की है मजबूरी
भरती नहीं जिसे मजदूरी
फुटपाथों पर नंगे तन क्या
हमें लेटना बहुत ज़रूरी
इस सब चाँदी की साज़िश को कैसे कर दे माफ़ दिसम्बर।
बैठा है टूटी खटिया पर ओढ़े हुए लिहाफ़ दिसम्बर।।

छाया, धूप, हवा, नभ सारा
इनका सही-सही बँटवारा
हो न सका यदि तो भुगतेगी
यह अति क्रूर समय की धारा
लिपटी-लगी छोड़कर अब तो कहता बिलकुल साफ़ दिसम्बर ।
बैठा है टूटी खटिया पर ओढ़े हुए लिहाफ़ दिसम्बर।।
कुँअर बेचैन
About the poet

कुँअर बेचैन

View profile & all 133 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासजगता के साथ आ रही नीचताचेहरे पर यह जो मंद मुस्क़ुराहट हैबड़े ही क़रीने से छिपी बैठी है इसमें कुटिलता— हरि मृदुलआँखदेखने के लिए नज़र चाहिएठीक हो दूर और पास की तो कहना ही क्या!— हेमंत कुकरेतीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी