जो डर जाते हैं डर जाने से पहले - कुँवर बेचैन

कुँअर बेचैनकुँअर बेचैन1 Sept 1942 – 29 Sept 2021

5 min read · 12.4K reads

जो डर जाते हैं डर जाने से पहले
वो मर जाते हैं मर जाने से पहले।

बहुत सम्मान था इन आंसुओं का
नज़र से यूँ उतर जाने से पहले।

पता भी है कि पिंजरे में परिंदा
बहुत तड़पा था पर जाने से पहले।

फिर उसके बाद चाहे कुछ हो लेकिन
झुके सर क्यूँ ये सर जाने से पहले।

मैं बिखरा हूँ मगर किसको पता है
मैं टूटा था बिखर जाने से पहले।

खुदा, मेरी दुआओं में असर रख
दुआओं का असर जाने से पहले।

इधर के काम भी निपटा चलूँ मैं
ये सोचा है उधर जाने से पहले।

नतीज़ा भी तो उसका सोच लीजे
कोई भी काम कर जाने से पहले।

मैं खाली हाथ हूँ डर लग रहा है
मुझे अपने ही घर जाने से पहले।

जो तुमने हाथ थामा चल पड़ा हूँ
मैं डरता था जिधर जाने से पहले।

तुम्हारे साथ क्या जाना है बोलो
ये सब सोचो मगर जाने से पहले।

ये सोना भी तो पीतल लग रहा था
सुहागे में निखर जाने से पहले।

तुम्हारी दूसरी हद क्या है सोचो
मगर हद से गुज़र जाने से पहले।

तुम उसके दर पे भी जाते कुँअर जी
यूँ ऐसे दर-ब-दर जाने से पहले।
कुँअर बेचैन
About the poet

कुँअर बेचैन

View profile & all 133 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी