यह सूर के अंतर की झाँकी - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

यह सूर के अंतर की झाँकी,
           यह तुलसी का अरमान भी है ।
यह भूषण की ललकार भी है,
           औ संत कबीर का ज्ञान भी है ।
है पन्त निराला का स्वप्न अगर
            तो दिनकर का अभिमान भी है ।
हिंदी भाषा ही नहीं केवल,
            यह भारत की पहचान भी है ।
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like