शेख बिरहमन - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

शेख बिरहमन दोनों हैं
मेरे दुश्मन दोनों हैं

ज्यादा धन और ज्यादा मोह
दुःख के कारण दोनों हैं

घर आँगन से बँटे हुए
अपने तन मन दोनों हैं

इस बूढ़े मन के अन्दर
बचपन, यौवन दोनों हैं

उसकी लीला है प्यारे
राम और रावण दोनों हैं

जीवन की इस बगिया में
पतझर - सावन दोनों हैं

बजना इनका वाज़िब है
खाली बरतन दोनों हैं

उसके मेरे बीच में अब
चाहत अनबन दोनों हैं

अब किस पर विश्वास करूं
रहबर रहजन दोनों हैं
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like