कैसे भूलूँ बचपन अपना - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

कैसे भूलूँ बचपन अपना, अपना बचपन कैसे भूलूँ

मन गंगाजल-सा निर्मल था डर था नहीं पाने खोने का
रूठे भी कभी जो मीत से तो झगडा था एक खिलौने का
वो प्रीत मधुर कैसे भूलूँ, मधुरिम अनबन कैसे भूलूँ

माँ की गोदी में शावक-सा जब थक कर मैं सो जाता था
उस आँचल के नीचे मेरा, ब्रह्माण्ड सकल हो जाता था
अब जाकर कहाँ हँसूँ किलकूँ, गलबहियाँ डाल कहाँ झूलूँ

बचपन की भेंट चढ़ा कर जो पाया तो क्या पाया यौवन
स्पर्श-परस सब पाप हुए बदनाम हैं चुम्बन-आलिंगन
हर तरफ खिंची हैं सीमायें, किसको पकड़ूँ किसको छू लूँ
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे