होठों को सच्चाई दे - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

होठों को सच्चाई दे
बस इतनी अच्छाई दे

मेरा ही आसेब मुझे
घर में रोज़ दिखाई दे

ऐसी क्यों है ये दुनिया
यारब आज सफ़ाई दे

रिश्ते अगर बनाए हैं
रिश्तों को गहराई दे

ख़ुद से भी कुछ बात करूँ
इतनी तो तन्हाई दे

अगर कहीं है ईश्वर तू
मुझको कभी दिखाई दे
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like