हम प्याले थे प्रीत सुधा रस भरे - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

हम प्याले थे प्रीत सुधा रस भरे,
              क्यों जाने ज़हर का जाम हुए ।
आगाज़ में उषा बन के उगे,
              अंजाम में ढलती शाम हुए ।
एक प्यार के सौदे की बात ही क्या,
              हर काम में हम नाकाम हुए ।
हमें नाम भी अपना न याद रहा,
               इतना जग में बदनाम हुए ।
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like