एक रात का खंडित स्वप्न हैं या - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

एक रात का खंडित स्वप्न हैं
              या दिन का टूटा विश्वास हैं हम ।
क्या पूछते हो क्या बतलाएँ,
              एक भूला हुआ इतिहास हैं हम ।
हमें दिल से ज़रा महसूस करो,
              एक दर्द भरा एहसास हैं हम ।
कभी एक समंदर थे लेकिन,
              अब रेगिस्तान की प्यास हैं हम ।
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like