दिल में दर्द - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

दिल में दर्द

दिल में दिल का दर्द छिपाए बैठा हूँ
होठों पे मुस्कान सजाए बैठा हूँ

ऊपर वाले इसको मत जाने देना
थोड़ा सा सम्मान बचाए बैठा हूँ

आँखों से निकले या तन मन से फूटे
सीने में तूफ़ान छिपाए बैठा हूँ

जो जैसा है मुझको वैसा दिखता है
दिल के शीशे को चमकाए बैठा हूँ

तुम को जब भी आना हो, तुम आ जाना
मै ड्योढ़ी पर दीप जलाए बैठा हूँ

मेरा भाई झाँक ले न कहीं इधर
आँगन में दीवार उठाए बैठा हूँ

मुझको सूरत से कोई पहचान न ले
चेहरे पर चेहरा चिपकाए बैठा हूँ

जाने क्यों अपने ही घर में कुछ दिन से
मै खुद को मेहमान बनाए बैठा हूँ

कभी देवता बनने की ख्वाहिश थी, अब
मुश्किल से इन्सान बनाए बैठा हूँ
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like