आज जो आपको सुनानी है - कुमार अनिल

कुमार अनिलकुमार अनिल13 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

आज जो आपको सुनानी है
ज़िन्दगी की अजब कहानी है

तब मिले हैं ग़ज़ल के ये मोती
हमने दुनिया की ख़ाक छानी है

घर के बाहर निकल के देखो तो
आज की रुत बहुत सुहानी है

सौंधी ख़ुशबू से भर गया घर को
पहली बारिश का पहला पानी है

मेरी ग़ज़लों में दर्दे मुफ़लिस है
कोई राजा, न कोई रानी है

फिर से महकेगा आज घर मेरा
आज फिर याद उनकी आनी है
कुमार अनिल
About the poet

कुमार अनिल

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like