उसी की तरह मुझे सारा ज़माना चाहे - कुमार विश्वास's image
1K

उसी की तरह मुझे सारा ज़माना चाहे - कुमार विश्वास

ShareBookmarks

उसी की तरह मुझे सारा ज़माना चाहे 

वो मिरा होने से ज़ियादा मुझे पाना चाहे 

मेरी पलकों से फिसल जाता है चेहरा तेरा 

ये मुसाफ़िर तो कोई और ठिकाना चाहे 

एक बनफूल था इस शहर में वो भी न रहा 

कोई अब किस के लिए लौट के आना चाहे 

ज़िंदगी हसरतों के साज़ पे सहमा-सहमा 

वो तराना है जिसे दिल नहीं गाना चाहे 

Read More! Learn More!

Sootradhar