माटी - कुबेरनाथ राय

कुबेरनाथ रायकुबेरनाथ राय26 Sept 1933 – 5 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

माटी,
मेरी दीन दुखी माटी,
तुमको शतशत प्रणाम।
मेरे ये बोल
दब गये माटी में भीगकर
दिल जब बरस पड़ा था।
हमने जाना वे सड़ गये, बेकार हो गये
रही नहीं अब उनकी अर्थवत्ता।
और उसके बाद
अनेक उषा-संध्या
अनेक दिवस-रात
अनेक जागरण तन्द्रा की भाँवरे पड़ती गयीं
अनेक सूर्य-चन्द्रों की बलि होती रही
और होता रहा पुनर्जन्म
मैं बिलकुल भूल गया कि
मेरे थे कुछ प्यारे शब्द, प्रिय कथिकायें
क्योंकि वे भीगकर माटी में दब गये
उस दिन दिल जब बरस पड़ा था।

उन अगणित दिनों के बाद, मैंने देखा एक दिन
हरे-हरे नये-नये पात, वर्तमान की छाती फोड़कर
निकलते असंख्य सरौरुह शिला जात
उठता हुआ जीवन सगर्त-शक्तिमान श्वेत रक्ताभहरिताभ
जैसे एक श्रीहत हतभाग्य कवि के हृदय से स्वयं जात
नये-नये छन्द-श्लोक-गान
तब मैंने माटी को प्रणाम किया।

[ कलकत्ता : कालेज स्क्वायर, 1958 ]
कुबेरनाथ राय
About the poet

कुबेरनाथ राय

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी