कंथा-मणि - कुबेरनाथ राय

कुबेरनाथ रायकुबेरनाथ राय26 Sept 1933 – 5 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

महलों से मुर्दघाट तक फैले हुए हैं आप
मखमल से लेके टाट तक फैले हुए हैं आप

बिजनेस बड़ा है आपका तारीफ़ क्या करें
मन्दिर से लेके हाट तक फैले हुए हैं आप

सोना बिछाना ओढ़ना सब ख़्वाब हो गए
डनलप पिलो से खाट तक फैले हुए हैं आप

ईमान तुल रहा है यहाँ कौडि़यों के मोल
भाषण से लेके बाट तक फैले हुए हैं आप

दरबारियों की भीड़ में जम्हूरियत का रक़्स
आमद से लेके थाट तक फैले हुए हैं आप

जनता का शोर ख़ूब है जनता कहीं नहीं
संसद से राजघाट तक फैले हुए हैं आप
कुबेरनाथ राय
About the poet

कुबेरनाथ राय

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like