नीग्रो गुलामों का स्वर्ग-स्वप्न - कुबेरनाथ राय

कुबेरनाथ रायकुबेरनाथ राय26 Sept 1933 – 5 Sept 1996

3 min read · 12.4K reads

भाइयों, वहाँ नहीं कंधे पर जुए हैं
न ताँबे के कड़े हैं न लोहे की हँसली है
न कमरबंधी शृंखला है न घाव है न घट्ठे हैं
भाइयों, वहाँ कोई ऐसा श्रृंगार नहीं।

भाइयों, वहाँ नहीं कोंचते पैने की नोक हैं
न सौ-सौ बेंतें हैं, न सपासप कोड़े हैं
न भूख ही अंतड़ियाँ चबाती हैं वहाँ
भाइयों, वहाँ कोई ऐसा दुलार नहीं।

भाइयों, वहाँ पर तो मौज है डेमोक्रेसी है
अह, रोटी के साथ नमक भी है, ईसामसीह भी है
और सबसे बढ़कर
नरम मन है कोंवर छोकरियाँ हैं, सांवले इशारे हैं

भाइयों, वहाँ कोई सरकार नहीं
भाइयों, वहाँ नहीं कंधे पर जुए हैं।
कुबेरनाथ राय
About the poet

कुबेरनाथ राय

View profile & all 15 Poems / Stories