मधुकरी - कुबेरनाथ राय

कुबेरनाथ रायकुबेरनाथ राय26 Sept 1933 – 5 Sept 1996

2 min read · 12.4K reads

मौत की उन रस्सियों से
जीवन के एक सिर्फ सुखद क्षण की भीख माँगी थी।
हार के द्वार से साहस बटोर कर
सिर्फ एक पल की जीत माँगी थी।
छिन्नमस्ता अमामयी
कुहेलिका के नील आँचल से
एक किरण की फाँक माँगी थी।
माना कि ये सब चुप रहे
बेशील, आँखे बन्दकर, मुँह फेर
पर तुम भी तो आँख फेरने लगे
जब मैंने भीगे मन से
केवल पगधूलि माँगी थी।

[ कलकत्ता : मेकलौड हाउस, 1958 ]
कुबेरनाथ राय
About the poet

कुबेरनाथ राय

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like