अयोध्या - कुबेरदत्त

कुबेरदत्तकुबेरदत्त1 Sept 1949 – 2 Sept 2011

2 min read · 12.4K reads

बाकर अली
बनाते थे खड़ाऊँ
                 अयोध्या में ।
खड़ाऊँ जातीं थीं
मन्दिरों में
राम जी के
शुक्रगुज़ार थे बाकर अली ।
ख़ुश था अल्लाह भी ।
उसके बन्दे को
मिल रहा था दाना-पानी
नमाज और समाज
                  अयोध्या में ।
एक दिन
जला दी गई
बाकर मियाँ की दुकान
जल गईं खड़ाऊँ तमाम—
मन्दिरों तक जाना था जिन्हें
                            हे राम !
कुबेरदत्त
About the poet

कुबेरदत्त

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like