ओ केरल प्रिय-2 - कुबेरदत्त

कुबेरदत्तकुबेरदत्त1 Sept 1949 – 2 Sept 2011

3 min read · 12.4K reads

केरल के ये लम्बे कौवे
चम्पा के अधेड़ तरुवर पर
                      फुदकें, चहकें
दिन-भर मलयालम में बोलें
भेषज के रहस्य को खोलें
धनवंतरी
चरक के
नुस्खों की
करते हैं सहज व्याख्या
अँग्रेज़ीदाँ बहरे हैं पर
शिर-पीड़ा-निदान हित दौड़ें केमिस्टों तक
जीवन को ऐस्प्रीन बनाया
                           दीन बनाया
                           हीन बनाया
कव्वे बोल-बोल थकते हैं
आधुनिकों के नेता कहते—
ये तो ऐसे ही बकते हैं ।
कुबेरदत्त
About the poet

कुबेरदत्त

View profile & all 22 Poems / Stories