ओ केरल प्रिय-1 - कुबेरदत्त

कुबेरदत्तकुबेरदत्त1 Sept 1949 – 2 Sept 2011

2 min read · 12.4K reads

ऐसी मनहर शाम
कि जिसमें
ताड़-सुपारी
नारिकेल,
कटहल,
केले के
हहराते हैं अंतरिक्ष तक
                        हरे समन्दर...
मेरा सब अभिमान तिरोहित
मैं कुर्बान
देखकर ऐसी संध्या लोहित
कुबेरदत्त
About the poet

कुबेरदत्त

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like