फल्यो जन भाग्य - कृष्णदास

कृष्णदासकृष्णदास

3 min read · 12.4K reads

फल्यो जन भाग्य पथ पुष्टि प्राकट करण दुष्ट पाखंड मत खंड खंडन किये ।
सकल सुख घोष को तिमिर हर लोक को कृष्ण रस पोष को पुंज पुंजन दिये ॥१॥
सकल मर्यादा मंडन प्रभु अवतरे खलन दंडन करन भक्त निर्मल हिये ।
प्रकट लक्ष्मण सदन निरख हरखत वदन मदन छबि कदन भई पदन नखना छिये ॥२॥
उदित भयो इंदु वृंदा विपिन को हरख वरख रस वचन सुन श्रवण निजजन पिये ।
कृष्णदास निनाथ हाथ गिरिवर धर्यो साथ सब गोप मुख निरख नेनन जिये ॥३॥
कृष्णदास
About the poet

कृष्णदास

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like