छुट्टी नहीं मनाते - कृष्ण शलभ

कृष्ण शलभकृष्ण शलभ18 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads

सूरज जी, तुम इतनी जल्दी क्यों आ जाते हो!
लगता तुमको नींद न आती
और न कोई काम तुम्हें,
ज़रा नहीं भाता क्या मेरा
बिस्तर पर आराम तुम्हें।
खुद तो जल्दी उठते ही हो, मुझे उठाते हो!
कब सोते हो, कब उठते हो
कहाँ नहाते-धोते हो,
तुम तैयार बताओ हमको
कैसे झटपट होते हो।
लाते नहीं टिफिन, क्या खाना खाकर आते हो?
रविवार ऑफिस बंद रहता
मंगल को बाज़ार भी,
कभी-कभी छुट्टी कर लेता
पापा का अखबार भी!
ये क्या बात, तुम्हीं बस छुट्टी नहीं मनाते हो!
कृष्ण शलभ
About the poet

कृष्ण शलभ

View profile & all 37 Poems / Stories

More from कृष्ण शलभ

  1. हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के पुरस्कार

    हँसो कि सारा जग भर जाएपथ को वृन्दावन कर जाए

    12.4K reads
  2. नदी नहाती है - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  3. बचपन एक समन्दर - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  4. एक दुनिया - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  5. ओ मेरी मछली - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like