अम्मा रहना, ज़रा सम्भल के - कृष्ण शलभ

कृष्ण शलभकृष्ण शलभ18 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

मन ही मन हँस रही दरार
होने को है घर-बाज़ा॒र
         अम्मा रहना, जरा सम्भल के
         याद आएँगे क़िस्से कल के

पहले तो घर के सब प्राणी
बदलेंगे निज रुचियाँ
फिर बहसों की भेंट चढ़ेंगी
घर की सारी ख़ुशियाँ

रूखे-रूखे हो जाएँगे
घर भर के सारे व्यवहार
         अम्मा रहना जरा सम्भल के
         यह बदलाव नहीं कुछ पल के

धीरे-धीरे फिर आँगन के
हो जाएँगे हिस्से
कट जाएगा पेड़ नीम का
रह जाएँगे क़िस्से
 
दीख रहे हैं मुझको तो बस
ऐसे ही कुछ-कुछ आसार
         अम्मा रहना जरा सम्भल के
         मेरी बात न लेना हलके

चीज़ों के संग-संग रिश्तों के
मूल्य लगेंगे भारी
अश्कों का सौदा कर लेंगे
ये घर के व्यापारी

नैतिकता के मृत्युबोध को
छापेंगे हर दिन अख़बार
         अम्मा रहना जरा सम्भल के
         आ बैठेंगे संकट चल के
कृष्ण शलभ
About the poet

कृष्ण शलभ

View profile & all 37 Poems / Stories

More from कृष्ण शलभ

  1. हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के पुरस्कार

    हँसो कि सारा जग भर जाएपथ को वृन्दावन कर जाए

    12.4K reads
  2. नदी नहाती है - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  3. बचपन एक समन्दर - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  4. एक दुनिया - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads
  5. ओ मेरी मछली - कृष्ण शलभ

    जन्म- १८ जुलाई १९४५ को सहारनपुर में।कृष्ण शलभ बाल रचनाकार के अतिरिक्त गीत और गज़लों के क्षेत्र में एक जाना माना नाम हैं। वे भारत की सभी पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like