सभ्यताओं का संघर्ष - कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादवकृष्ण कुमार यादव10 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

सभ्यताओं का संघर्ष
एक सभ्यता और दूसरी सभ्यता
के बीच अन्तर करता
और उनमें एक द्वन्द्व पैदा करता

लेकिन इससे पहले कि
एक सभ्यता विजित होती
उसके द्वारा पल्लवित-पुष्पित
दूसरी सभ्यता भी
सर उठाकर खड़ी हो जाती

अब
वह किसी सभ्यता के
रहमो-करम पर नहीं
ख़ुद को
सभ्यता का मानदंड मानती है

बस
ऐसे ही चलता है
सभ्यताओं का संघर्ष
कोई नहीं सोचता
सभ्यताओं की आड़ में
यह मानवीय संघर्ष है ।
कृष्ण कुमार यादव
About the poet

कृष्ण कुमार यादव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like