महात्मा गाँधी - कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादवकृष्ण कुमार यादव10 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

महात्मा गाँधी
सत्य और अहिंसा की मूर्ति
जिसके सत्याग्रह ने
साम्राज्यवाद को भी मात दी
जिसने भारत की मिट्टी से
एक तूफ़ान पैदा किया
जिसने पददलितों और उपेक्षितों
की मूकता को आवाज़ दी
जो दुनिया की नज़रों में
जीती-जागती किवदंती बना
आज उसी गाँधी को हमने
चौराहों, मूर्तियों, सेमिनारों और क़िताबों
तक समेट दिया
गोडसे ने तो सिर्फ़
उसके भौतिक शरीर को मारा
पर हम रोज़ उसकी
आत्मा को कुचलते देखते हैं
ख़ामोशी से ।
कृष्ण कुमार यादव
About the poet

कृष्ण कुमार यादव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like