लगा रक्खी है उसने भीड़ मज़हब की, सियासत की - कृष्ण कुमार ‘नाज़

कृष्ण कुमार ‘नाज़कृष्ण कुमार ‘नाज़10 Sept 1961

4 min read · 12.4K reads

लगा रक्खी है उसने भीड़ मज़हब की, सियासत की
मदारी है, भला समझेगा क्या क़ीमत मुहब्बत की
 
महल तो सबने देखा, नींव का पत्थर नहीं देखा
टिकी है ज़िंदगी जिस पर भरी-पूरी इमारत की
 
अजब इंसाफ़ है, मजबूर को मग़रूर कहते हो
चढ़ा रक्खी हैं तुमने ऐनकें आँखों पे नफ़रत की
 
हम अपनी आस्तीनों से ही आँखें पोंछ लेते हैं
हमारे आँसुओं ने कब किसी दामन की चाहत की

हमारे साथ हैं महकी हुई यादों के कुछ लश्कर
वो कुछ लमहे इबादत के, वो कुछ घड़ियाँ मुहब्बत की

वो चेहरे से ही मेरे दिल की हालत भाँप लेता है
ज़रूरत ही नहीं पड़ती कभी शिकवा-शिकायत की

डरी सहमी हुई सच्चाइयों के ज़र्द चेहरों पर
गवाही है सियासत की, इबारत है अदालत की

हैं अब तक याद हमको ‘नाज़’ वो बीती हुई घड़ियाँ
कभी तुमने शरारत की, कभी हमने शरारत की
कृष्ण कुमार ‘नाज़
About the poet

कृष्ण कुमार ‘नाज़

View profile & all 18 Poems / Stories

More from कृष्ण कुमार ‘नाज़

  1. वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भी - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    वफ़ा भी, प्यार भी, नफरत भी, बदगुमानी भीहै सबकी तह में हक़ीक़त भी और कहानी भी

    12.3K reads
  2. जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगा - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जो ख़ुद उदास हो, वो क्या ख़ुशी लुटाएगाबुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा

    12.4K reads
  3. इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहीं - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    इक मुक़द्दर है कि अपना क़ौल बिसराता नहींऔर इक तू है कि वादे पर कभी आता नहीं

    12.4K reads
  4. बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    बाद तुम्हारे सब अपनों के मनमाने व्यवहार हुएमुस्कानें ही क्या, आँसू भी सालाना त्योहार हुए

    12.4K reads
  5. जीत किसके लिए, हार किसके लिए - कृष्ण कुमार ‘नाज़

    जीत किसके लिए, हार किसके लिएज़िंदगीभर ये तकरार किसके लिए

    12.4K reads