आवाज़ - कृष्ण कल्पित

कृष्ण कल्पितकृष्ण कल्पित30 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

कोई भी बता देगा
पठानों की गली का रास्ता
अन्धेरी कोठरियों की एक लम्बी कतार
जिधर से गुजरते हुए डर दबोच लेता है
दहशत में भूल जाता है आदमी आज़ादी का साल

यह इस क़स्बे की सबसे भयानक जगह है
जिसके नीचे दबी हैं पुरखों की हड्डियाँ
लकड़ी के दरवाज़े लोहे की साँकलें एक जीवित भाषा
हमारा सबसे अनमोल खज़ाना दबा है
इन खण्डहरों के नीचे

इन कोठरियों में रात बिताते हैं भिखारी
बच्चे गिल्ली डण्डा खेलते हैं
जुआरी चढ़ जाते हैं छतों पर
क़स्बे की लड़कियाँ यही पर जानती हैं
पहले चुम्बन का स्वाद

यहीं से शुरू होती है इस क़स्बे की कहानी
यहीं पर ख़त्म होगी
इस कहानी के बीच कहीं ज़िक्र होगा
यहाँ के बाशिन्दों का
जो हमारे जन्म से बहुत पहले
घर छोड़ कर चले गए थे

अब भी सुनाई पडती है
दुसरे मुल्क से आती उनकी आवाज़

रचनाकाल : 1988
कृष्ण कल्पित
About the poet

कृष्ण कल्पित

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like