यारो घिर आई शाम चलो मयकदे चलें - कृष्ण बिहारी नूर

कृष्ण बिहारी नूरकृष्ण बिहारी नूर8 Sept 1925 – 30 Sept 2003

3 min read · 12.4K reads

यारो घिर आई शाम, चलो मयकदे चलें
याद आ रहे हैं जाम, चलो मयकदे चलें

दैरो-हरम पे खुल के जहाँ बात हो सके
है एक ही मुक़ाम, चलो मयकदे चलें

अच्छा, नहीं पियेंगे जो पीना हराम है
जीना न हो हराम, चलो मयकदे चलें

यारो जो होगा देखेंगे, ग़म से तो हो निजात
लेकर ख़ुदा का नाम, चलो मयकदे चलें

साकी़ भी है, शराब भी, आज़ादियाँ भी हैं
सब कुछ है इंतज़ाम, चलो मयकदे चलें

ऐसी फ़ज़ा में लुत्फ़े-इबादत न आएगा
लेना है उसका नाम, चलो मयकदे चलें

फ़ुरसत ग़मों से पाना अगर है तो आओ नूर
सबको करें सलाम, चलो मयकदे चलें
कृष्ण बिहारी नूर
About the poet

कृष्ण बिहारी नूर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from कृष्ण बिहारी नूर

  1. नज़र मिला न सके उससे - कृष्ण बिहारी नूर

    नज़र मिला न सके उससे उस निगाह के बाद।वही है हाल हमारा जो हो गुनाह के बाद।

    12.4K reads
  2. एक गज़ल उस पे लिखूँ - कृष्ण बिहारी नूर

    इक ग़ज़ल उस पे लिखूँ दिल का तकाज़ा है बहुतइन दिनों ख़ुद से बिछड़ जाने का धड़का है बहुत

    12.4K reads
  3. धुन ये है - कृष्ण बिहारी नूर

    धुन ये है आम तेरी रहगुज़र होने तकहम गुज़र जाएँ ज़माने को ख़बर होने तक

    12.4K reads
  4. ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं - कृष्ण बिहारी नूर

    ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं,और क्या जुर्म है पता ही नहीं।

    12.4K reads
  5. वो लब कि जैसे साग़रो-सहबा दिखाई दे - कृष्ण बिहारी नूर

    वो लब कि जैसे साग़रे-सहबा दिखाई देजुंबिश जो हो तो जाम छलकता दिखाई दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like