आग है, पानी है, मिट्टी है - कृष्ण बिहारी नूर

कृष्ण बिहारी नूरकृष्ण बिहारी नूर8 Sept 1925 – 30 Sept 2003

3 min read · 12.4K reads

आग है, पानी है, मिट्टी है, हवा है, मुझ में|
और फिर मानना पड़ता है के ख़ुदा है मुझ में|

अब तो ले-दे के वही शख़्स बचा है मुझ में,
मुझ को मुझ से जुदा कर के जो छुपा है मुझ में|

मेरा ये हाल उभरती हुई तमन्ना जैसे,
वो बड़ी देर से कुछ ढूंढ रहा है मुझ में|

जितने मौसम हैं सब जैसे कहीं मिल जायें,
इन दिनों कैसे बताऊँ जो फ़ज़ा है मुझ में|

आईना ये तो बताता है के मैं क्या हूँ लेकिन,
आईना इस पे है ख़मोश के क्या है मुझ में|

अब तो बस जान ही देने की है बारी ऐ नूर,
मैं कहाँ तक करूँ साबित के वफ़ा है मुझ में|
कृष्ण बिहारी नूर
About the poet

कृष्ण बिहारी नूर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from कृष्ण बिहारी नूर

  1. नज़र मिला न सके उससे - कृष्ण बिहारी नूर

    नज़र मिला न सके उससे उस निगाह के बाद।वही है हाल हमारा जो हो गुनाह के बाद।

    12.4K reads
  2. एक गज़ल उस पे लिखूँ - कृष्ण बिहारी नूर

    इक ग़ज़ल उस पे लिखूँ दिल का तकाज़ा है बहुतइन दिनों ख़ुद से बिछड़ जाने का धड़का है बहुत

    12.4K reads
  3. धुन ये है - कृष्ण बिहारी नूर

    धुन ये है आम तेरी रहगुज़र होने तकहम गुज़र जाएँ ज़माने को ख़बर होने तक

    12.4K reads
  4. ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं - कृष्ण बिहारी नूर

    ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा ही नहीं,और क्या जुर्म है पता ही नहीं।

    12.4K reads
  5. वो लब कि जैसे साग़रो-सहबा दिखाई दे - कृष्ण बिहारी नूर

    वो लब कि जैसे साग़रे-सहबा दिखाई देजुंबिश जो हो तो जाम छलकता दिखाई दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली