दोहा - भाग 6 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोरकिशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

5 min read · 12.4K reads

‘गीता दोहावली’ से

बड़े शोक का विषय है, तुच्छ भोग हित आज।
पड़ैं लोभ में लड़ें हम, है अनर्थ का काज।।1।।


गीता से उत्तम नहीं, कोई ग्रन्थ महान।
सदगति देता ज्ञान भी, और शक्ति भगवान।।2।।

अमर आत्मा नित्य है, कभी न होता नाश।
फिर क्यों करता शोच तू, पड़ा मोह के पाश।।3।।

सुख दुख को सम मानते, वे हैं परम सुजान।
विषयों में पड़ते नहीं, जिनको है कुछ ज्ञान।।4।।

नित्य अजन्मा आत्मा, सत्य सनातन रूप।
होता नष्ट शरीर पर, इसका अमर स्वरूप।।5।।

नहीं शस्त्र काटे इसे, अग्नि न कसै जलाय।
जल में भी भीगै नहीं, पवन न सकै सुखाय।।6।।

धर्मयुद्ध है युद्ध ही, सबसे धर्म महान।
और न कोई मार्ग है, जिससे तव कल्यान।।7।।

बिना शान्ति के सुख कहाँ, सुन अर्जुन बलवान।
सत्य ज्ञान यह जान लो, बोले श्री भगवान।।8।।

फल इच्छा को त्याग कर, ईश्वर को ही मान।
कर्म करे समबुद्धि से, जो नर पार्थ सुजान।।9।।

पार्थ त्याग आसक्ति को, हो ईश्वर में लीन।
हरि निमित्त ही कर्म कर, बोले कृष्ण प्रवीन।।10।।
किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर
About the poet

किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

View profile & all 10 Poems / Stories

More from किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

  1. दोहा - भाग 1 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    ‘ब्रज चन्द विनोद’ सेसेवक गिरिजा नाथ का, मेरे मन यह आश।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    राधा को मुख चन्द लखि, फीको परतो चन्द।देखत ही वह रूप को, मन में होत अनन्द।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    हरि जिसके नयनों बसे, सुरपुर से क्या काम।है ‘किशोर’ की कामना, हृदय बसो घनश्याम।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    नभ तक जाती तान थी, सुरगण चढ़े बिमान।सुनते थे सुर माधुरी, मौन लगाये कान।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - किशोरचन्द्र कपूर ‘किशोर

    चोरी की आदत तुम्हें, पड़ी पुरानी यार।मैं भी तो इस कला में, किन्तु बड़ा हुशियार।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी