खुले हुए आसमान के नीचे - कीर्ति चौधरी

कीर्ति चौधरीकीर्ति चौधरी1 Sept 1934 – 13 Sept 2008

2 min read · 12.4K reads

हमारे श्ययामसुन्दर को इशारा क्यों नहीं होता।
पड़ा है दिल तड़पता है सहारा क्यों नहीं होता॥
हुई मुद्दत से दिवानी न तूने ख़बर ली मेरी।
मरीजे़-इश्क में मरना हमारा क्यों नहीं होता॥
न कल दिनरात है मुझको जुदाई में तेरे प्यारे।
लबों पर जान आई है सहारा क्यों नहीं होता॥
न दुनियाँ मुझको भाती है न मैं भाती हूँ दुनियाँ को।
मगर ‘कीरति’ का दुनिया से किनारा क्यों नहीं होता॥
कीर्ति चौधरी
About the poet

कीर्ति चौधरी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like