विगत - कीर्ति चौधरी

कीर्ति चौधरीकीर्ति चौधरी1 Sept 1934 – 13 Sept 2008

3 min read · 12.4K reads

यही तो था
जिसे चाहा था
सदा दूसरों के पास देख
मन में सराहा था
’अरे हमारे पास भी यदि होता
तो यह जीवन क्या सँकरी गलियों में
बे हिसाब खोता?
हम भी चलते
उस प्रशस्त राज-पथ पर
बढ़ने वालों के क़दमों से क़दम मिला
बोझे को फूल-सा समझते
हम भी चलते
गर्व से सर ऊँचा किए।

पर जो बीत गए हैं कठिन अभावों के क्षण
कहीं वहीं तो नहीं रह गया
वह सरल महत्त्वाकांक्षी मन
आह ! उसके बिना तो सब अहूरा है
वह हर सपना
जो हुआ पूरा है !
कीर्ति चौधरी
About the poet

कीर्ति चौधरी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like