मौसम और तुम - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

बरसात की रात है
या तुम्हारी मुहब्बत में भीगी ग़ज़ल

बदली में छिपता-निकलता चाँद
या उठती-गिरती तेरी नज़र

हवाओं के आँचल में सिमटी बून्दें
या तुम्हारी यादों को समेटे मेरी धड़कन

आ जाओ कि ये बताने

ये मौसम नही
तुम हो ।
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like