हवाएँ बदली-बदली हैं ये मौसम बहका-बहका है - किरण मिश्रा

Kiran Mishraकिरण मिश्रा12 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads

हवाएँ बदली-बदली हैं ये मौसम बहका-बहका है ।
मैंने सिर्फ़ मुहब्बत की तो फिर ये जादू कैसा है ।।

नज़्मों के बादल घिरे थे कुछ ग़ज़लें भी बरसी थीं,
मेरी कच्ची धरती से उठी भाप में चन्दन महका है ।

उस रात चाँद से तुमने क्या कह दिया बता देना,
आजकल मुझसे जाने क्यूँ वो उखड़ा-उखड़ा रहता है ।
 
तुम्हे जब याद करती हूँ तो होंठ मुस्काने लगते हैं,
ये दुनिया वाले कहते हैं मुझे शायद कुछ हुआ-सा है ।।
Kiran Mishra
About the poet

Kiran Mishra किरण मिश्रा

किरण मिश्रा एक समकालीन महिला साहित्यकार एवं कवियित्री हैं। Kiran Mishra is a contemporary female litterateur and poet.

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like