शाम तक फिर रंग ख़्वाबों का बिखर जाएगा क्या - ख़ुशबीर सिंह शाद

ख़ुशबीर सिंह शादख़ुशबीर सिंह शाद4 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

शाम तक फिर रंग ख़्वाबों का बिखर जाएगा क्या
राइगाँ ही आज का दिन भी गुज़र जाएगा क्या

ढूँडना है घुप अँधेरे में मुझे इक शख़्स को
पूछना सूरज ज़रा मुझ में उतर जाएगा क्या

मानता हूँ घुट रहा है दम तेरा इस हब्स में
गर यही जीने की सूरत है तो मर जाएगा क्या

ऐन-मुमकिन है बजा हों तेरे अंदेशे मगर
देख कर अब अपने साए को भी डर जाएगा क्या

सोच ले परवाज़ से पहले ज़रा फिर सोच ले
साथ ले कर ये शिकस्ता बाल ओ पर जाएगा क्या

एक हिजरत जिस्म ने की एक हिजरत रूह ने
इतना गहरा ज़ख्म आसानी से भर जाएगा क्या
ख़ुशबीर सिंह शाद
About the poet

ख़ुशबीर सिंह शाद

View profile & all 15 Poems / Stories

More from ख़ुशबीर सिंह शाद

  1. अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैं - ख़ुशबीर सिंह शाद

    अब अँधेरों में जो हम ख़ौफ़-ज़दा बैठे हैंक्या कहें ख़ुद ही चराग़ों को बुझा बैठे हैं

    12.4K reads
  2. बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    बुझा के मुझ में मुझे बे-कराँ बनाता हैवो इक अमल जो शरर को धुआँ बनाता है

    12.4K reads
  3. चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गए - ख़ुशबीर सिंह शाद

    चश्‍म-ए-हैरत सारे मंज़र एक जैसे हो गएदेख ले सहरा समंदर एक जैसे हो गए

    12.4K reads
  4. एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाई - ख़ुशबीर सिंह शाद

    एक तो क़यामत है इस मकाँ की तन्हाईउस पे मार डालेगी मुझ को जाँ की तन्हाई

    12.4K reads
  5. हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया है - ख़ुशबीर सिंह शाद

    हवा के पर कतरना अब ज़रूरी हो गया हैमेरा परवाज़ भरना अब ज़रूरी हो गया है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like