तस्वीर बनाता हूँ तस्वीर नहीं बनती - ख़ुमार बाराबंकवी

ख़ुमार बाराबंकवीख़ुमार बाराबंकवी15 Sept 1919 – 19 Sept 1999

2 min read · 12.4K reads

तस्वीर बनाता हूँ तस्वीर नहीं बनती
एक ख़्वाब सा देखा है ताबीर नहीं बनती

बेदर्द मुहब्बत का इतना-सा है अफ़साना
नज़रों से मिली नज़रें मैं हो गया दीवाना
अब दिल के बहलने की तदबीर नहीं बनती

दम भर के लिए मेरी दुनिया में चले आओ
तरसी हुई आँखों को फिर शक्ल दिखा जाओ
मुझसे तो मेरी बिगड़ी तक़दीर नहीं बनती
ख़ुमार बाराबंकवी
About the poet

ख़ुमार बाराबंकवी

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like