दुनिया के ज़ोर प्यार के दिन - ख़ुमार बाराबंकवी

ख़ुमार बाराबंकवीख़ुमार बाराबंकवी15 Sept 1919 – 19 Sept 1999

2 min read · 12.4K reads

दुनिया के ज़ोर प्यार के दिन याद आ गये
दो बाज़ुओ की हार के दिन याद आ गये

गुज़रे वो जिस तरफ से बज़ाए महक उठी
सबको भरी बहार के दिन याद आ गये

ये क्या कि उनके होते हुए भी कभी-कभी
फोर्दोस-ए-इंत्ज़ार के दिन याद आ गये

वादे का उनके आज खयाल आ गया मुझे
शक और ऐतबार के दिन याद आ गये

नादा थे जब्त-ए-गम का बहुत हज़रत-ए-खुमार
रो-रो जिए थे जब वो याद आ गये
ख़ुमार बाराबंकवी
About the poet

ख़ुमार बाराबंकवी

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like