झुंझलाए है लजाए है - ख़ुमार बाराबंकवी

ख़ुमार बाराबंकवीख़ुमार बाराबंकवी15 Sept 1919 – 19 Sept 1999

4 min read · 12.4K reads

झुंझलाए है लजाए है फिर मुस्कुराए है
इसके दिमाग से उन्हे हम याद आए है

अब जाके आह करने के आदाब आए है
दुनिया समझ रही है कि हम मुस्कुराए है

गुज़रे है मयकदे से जो तौबा के बाद हम
कुछ दूर आदतन भी कदम लड़खड़ाए है

ए जोश-ए-दुनिया देख, न करना खजी मुझे
आँखे मेरी ज़रूर है आँसू पराए है

ए मौत ए बहिश्ते सुकू आ खुशामदे
हम ज़िन्दगी में पहले-पहल मुस्कुराए है

कितनी भी मयकदे में है साकी पिला दे आज
हम तशना गाँव ज़ोद के सहरा से आए है
 

इंसान जीतेजी करे तौबा खताओ से
मजबूरियो ने कितने फरिश्ते बनाए है

काबे में खयरियत तो है सब हज़रत-ए-खुमार
ये गैर है जनाब यहाँ कैसे आए है
ख़ुमार बाराबंकवी
About the poet

ख़ुमार बाराबंकवी

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like