ऐ मौत उन्हें भुलाए ज़माने गुज़र गये - ख़ुमार बाराबंकवी

ख़ुमार बाराबंकवीख़ुमार बाराबंकवी15 Sept 1919 – 19 Sept 1999

3 min read · 12.4K reads

ऐ मौत उन्हें भुलाए ज़माने गुज़र गए
आ जा कि ज़हर खाए ज़माने गुज़र गए

ओ जाने वाले! आ कि तेरे इंतज़ार में
रस्ते को घर बनाए ज़माने गुज़र गए

ग़म है न अब ख़ुशी है न उम्मीद है न यास
सब से नजात पाए ज़माने गुज़र गए

क्या लायक़-ए-सितम भी नहीं अब मैं दोस्तों
पत्थर भी घर में आए ज़माने गुज़र गए

जाने-बहार फूल नहीं आदमी हूँ मैं
आ जा कि मुस्कुराए ज़माने गुज़र गए

क्या-क्या तवक्कोअत थी आहों से ऐ ख़ुमार
यह तीर भी चलाए ज़माने गुज़र गए
ख़ुमार बाराबंकवी
About the poet

ख़ुमार बाराबंकवी

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like