दिल की रह जाए न दिल में, ये कहानी कह लो - खलीलुर्रहमान आज़मी

खलीलुर्रहमान आज़मीखलीलुर्रहमान आज़मी8 Sept 1927 – 1 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

दिल की रह जाए न दिल में, ये कहानी कह लो
चाहे दो हर्फ़ लिखो, चाहे ज़बानी कह लो ।

मैंने मरने की दुआ माँगी, वो पूरी न हुई
बस, इसी को मेरे मरने की निशानी कह लो ।

तुमसे कहने की न थी बात मगर कह बैठा
बस, इसी को मेरी तबियत की रवानी कह लो ।

यही इक क़िस्सा ज़माने को मेरा याद आया
वही इक बात जिसे आज पुरानी कह लो ।

हम पे जो गुज़री है, बस, उसको रकम करते हैं
आप बीती कहो या मर्सिया ख़्वानी कह लो ।
खलीलुर्रहमान आज़मी
About the poet

खलीलुर्रहमान आज़मी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from खलीलुर्रहमान आज़मी

  1. नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैं - खलीलुर्रहमान आज़मी

    नश्शा-ए-मय के सिवा कितने नशे और भी हैंकुछ बहाने मेरे जीने के लिए और भी हैं

    12.4K reads
  2. तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गईले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई

    12.4K reads
  3. तेरी सदा का है सदियों से इन्तेज़ार मुझे - खलीलुर्रहमान आज़मी

    तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझेमेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे

    12.4K reads
  4. वो रंग-ए-रूख़ वो आतिश-ए-खूँ कौन ले गया - खलीलुर्रहमान आज़मी

    वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गयाऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया

    12.4K reads
  5. कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देते - खलीलुर्रहमान आज़मी

    कहूँ ये कैसे के जीने का हौसला देतेमगर ये है कि मुझे गम कोई नया देते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like